Sunday, April 28th, 2024

दिग्विजय सिंह के समर्थन में कांग्रेस विधि विभाग बैठक संपन्न

भोपाल।  भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी  दिग्विजय सिंह  के समर्थन में सोमवार को जिला कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग की  बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस विधि विभाग के समन्वयक विजय चौधरी  के  मुख्य आतिथ्य , प्रदेश कांग्रेस के  पूर्व  महासचिव दीपचंद यादव , कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर के विशेष आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष गोपाल वाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  बैठक में कांग्रेस विधि विभाग के  उपाध्यक्ष  राकेश गोहिल, महासचिव  एवं प्रवक्ता खालिद हफीज,  प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के उपाध्यक्ष लईक खान, चंद्रमोहन राठौर,  अफसर हुसैन खान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष मयूर चालीसगांवकर  सहित अन्य अधिवक्ता शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने उपस्थित जनों को चुनाव के लिए विशेष दिशा- निर्देश दिए। मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश भी दिए गए ।

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

4 + 11 =

पाठको की राय